भाई का आरोप है कि आरोपी ने फिर फोन कर गाली-गलौज की। यही नहीं बहन से बात न कराने पर उसके वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी दी। आरोपी उसी रात को अपने साथी के साथ घर पहुंच गए तथा परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी।
युवती का वीडियो वायरल करने की धमकी देने वाले युवकों के खिलाफ हाथरस पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक महीने पुराने मामले में पुलिस अधीक्षक से शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज हुआ है। युवती के भाई ने दुष्यंत पौरुष व मोनू को नामजद किया है। आरोप है कि ये दोनों काफी समय से उसकी बहन को परेशान कर रहे थे। घर पर फोन करते थे। फोन पर ही युवक की दोनों से कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन
युवक ने बताया कि 21 सितंबर की रात लगभग 10 बजे आरोपी दुष्यंत ने फिर फोन कर गाली-गलौज की। यही नहीं बहन से बात न कराने पर उसके वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी दी। आरोपी उसी रात को अपने साथी मोनू के साथ युवक के घर पहुंच गए तथा परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी। एसएचओ हाथरस गेट अरविंद राठी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।