फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सीबीआई अफसर बनकर धमकाया, 30 हजार ठगे

Thu, 12 Mar 2026 02:04 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे में लोन के नाम पर युवक से ठगी का मामला सामने आया है। एटा रोड स्थित ब्रह्मा धर्म कांटा निवासी तेजवीर सिंह ने बुधवार को कोतवाली में शिकायत करते हुए कहा है कि उन्हें न केवल सीबीआई अफसर बनकर धमकाया गया, बल्कि 30 हजार रुपये भी ठग लिए गए।
विज्ञापन




तेजवीर ने बताया कि 26 फरवरी 2026 को उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से फोन आया था। फोन पर बात करने वाले व्यक्ति ने दो लाख रुपये का आसान लोन दिलाने का आश्वासन दिया था। रुपये की जरूरत होने के कारण वह झांसे में आ गए। इसके बाद प्रोसेसिंग फीस व फाइल चार्ज के नाम पर धीरे-धीरे उनसे रुपये लिए गए। लोन न मिलने पर जब उन्होंने रुपये डालने बंद कर दिए तो ठगों ने धमकाना शुरू कर दिया।




फोन न उठाने पर वीडियो कॉल की तथा सीबीआई अधिकारी बन धमकाया। जेल भेजने की धमकी देकर और रुपये डलवा लिए। इसके बाद भी फोन बंद न होन पर पीड़ित ने कोतवाली में शिकायत की। एसएचओ सिकंदराराऊ शिवकुमार शर्मा का कहना है कि प्रकरण में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें