फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने किया प्रेम विवाह, अब सता रहा जान का डर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

प्रेम विवाह करने वाली युवती को अब अपनी और अपने प्रेमी की जान को खतरा सता रहा है। उसने एसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई है। एसपी कार्यालय से हाथरस जंक्शन पुलिस इस युवती को अपने साथ हाथरस जंक्शन ले गई है। बुधवार को एक युवती एसपी ऑफिस पहुंची। युवती ने बताया कि उसने अपने प्रेमी से शादी की थी। इससे उसके घरवाले खुश नहीं हैं।
उन्होंने पुलिस में उसके अपहरण का मुकदमा भी दर्ज करा दिया, जबकि वह अपनी मर्जी से घर से गई थी। उसने बताया कि उसके मायके वालों ने कुछ गुंडे लगा दिए हैं। जब वह थाने पर बयान देने जाती है तो उसे जान का खतरा बना रहता है। उसने बताया एसपी के पास वह सुरक्षा के लिए आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि सुरक्षा नहीं मिली तो घर वाले मार देंगे। उसने यह भी कहा यदि उन दोनों को कुछ होता है तो इसके जिम्मेदार खुद उसके घर वाले ही होंगे। एसएचओ हाथरस जंक्शन राजीव यादव का कहना है कि इस संबंध में लड़की ने प्रार्थना पत्र दिया है। इसकी जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें