फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लाख रुपए न देने पर दी यमलोक की सैर कराने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कोतवाली सदर क्षेत्र के रामलीला ग्राउंड निवासी सुनार से तीन लाख रुपये की चौथ उसे फोन कर मांगी गई। । चौथ न देने पर उसे यमलोक की सैर कराने की धमकी दी। सुनार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। इस संबंध में सुनार एसपी से भी मिला है।
विज्ञापन

अनिल कुमार वर्मा पुत्र यतेंद्र वर्मा निवासी विजयनगर की ज्वैलरी की दुकान है। उसका कहना है कि उनके पास पिछले दिनों एक गुमनाम व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने अनिल से तीन लाख रुपये की चौथ मांगी न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। अनिल का आरोप है कि इस मामले को लेकर वह पुलिस के पास पहुंचा तो उसकी बात को अनसुना कर दिया, जिसके बाद वह अपनी शिकायत लेकर एसपी दफ्तर पहुंचा और फिर कोतवाली सदर में तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। कोतवाली सदर प्रभारी जगदीशचंद्र ने बताया कि चौथ मांगे जाने के मामले में तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उन्हीं के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें