संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
सीएमओ को फोन पर जान से धमकी देने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आगरा निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बृजेश राठौर की तहरीर के आधार पर पुलिस ने सैफायर टॉवर आगरा निवासी आशित श्रीवास्तव के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है। सीएमओ ने बताया कि सैफायर टॉवर, पुष्पांजली हाईट्स दयालबाग आगरा में उनका स्थायी निवास स्थान है। इसी परिसर में आवंटित पार्किंग स्थल पर अपनी कार को सीएमओ खड़ा करते हैं, लेकिन अब उस जगह को नामजद अपनी बता रहा है। इसी सिलसिले में 23 जनवरी को नामजद का फोन आया और उसने अश्लील गालियां देते हुए घर में घुस कर गोली मारने की धमकी दी। इस मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएचओ मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।