फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिनका नाम सूची है में है वहीं डालें वोट, मतदान की होगी वीडियोग्राफी

विज्ञापन
चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक लेते प्रेक्षक - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में निर्वाचन प्रेक्षक ने मतदान संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर पंचायत निर्वाचन के कार्यकलापों की समीक्षा की। उन्होंने सभी संवेदनशील बूथों की वीडियोग्राफी कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। प्रेक्षक घनश्याम सिंह ने निर्वाचन से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि वे राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों को अक्षरश: पालन करें।
उन्होंने कहा कि गांवों में भ्रमण के दौरान लोगों को स्पष्ट रूप से बताया जाए कि पंचायत निर्वाचक नामावली में शामिल मतदाता ही मतदान कर सकेंगे। अन्य कोई मतदाता सूची इस निर्वाचन में मान्य नहीं होगी। उन्होंने पीठासीन अधिकारियों/कर्मचारिओ को निर्देश दिए की रवानगी से पूर्व मतदान में प्रयोग की जाने वाली सामग्री का मिलान सूची से अवश्य कर ले एवं मतदाता सूची अवश्य प्राप्त कर लें।
विज्ञापन

उन्होंने बैठक में मौजूद सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट से कहा कि मतदान से पूर्व निर्धारित स्थल से अपनी देखरेख में ही पोलिंग पार्टी की सुरक्षा बलों के साथ रवानगी सुनिश्चित कराएं। निर्धारित पोलिंग बूथ पर पोलिंग पार्टी के समय से पहुंचने की सूचना जोनल मजिस्ट्रेट को दें। मतदान दिवस पर नियमित रूप से मतदान केंद्रों का निरीक्षण करें। इसका अंकन पीठासीन अधिकारी की डायरी में अवश्य करें।
डीएम रमेश रंजन ने पंचायत निर्वाचन के लिए कर्मियों की तैनाती, प्रशिक्षण, कम्यूनिकेशन प्लान, वाहन व्यवस्था, रूट चार्ट, मतपत्र, स्टेशनरी, व्यय लेखा जोखा, वीडियोग्राफी, टेंट फर्नीचर, स्ट्रांग रूम, निर्वाचन संबंधी सूचनाओं की ऑनलाइन फीडिंग, कंट्रोल रूम, शिकायत प्रकोष्ठ, आदर्श आचार संहिता का पालन, डाक एवं चिकित्सा आदि व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

एसपी विनीत जायसवाल ने शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए जिले में कुल 1636 पोलिंग बूथ में से सामान्य 557, संवेदनशील 433, अति संवेदनशील 515 तथा अति संवेदनशील प्लस 131 बूथ के हिसाब से पुलिस फोर्स की तैनाती की व्यवस्था की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें