फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार महंगा पड़ेगा आम का स्वाद

Mon, 11 Mar 2019 12:20 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
आम के पेड़ पर आया बौर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिकंदराराऊ। आम का नाम आते ही जुबां पर खट्टा-मीठा स्वाद स्वत: ही घुल जाता है। आम की फसल पर छा रही बौर नई फसल के आने का संकेत दे रही है। बागवानों की मानें तो इस बार मादा फसल चक्र होने के कारण आम की पैदावार पिछले वर्ष के मुकाबले कमजोर रह सकती है, जिससे इस शौकीन लोगों के लिए इस बार आम का स्वाद महंगा होने के आसार हैं। क्षेत्र में आम के बाग बड़ी संख्या में है। क्षेत्र में लंगड़ा, दशहरी, चौसा, देसी, मुंबइया और मिट्ठा आदि किस्म के आमों के बाग हैं। वसंत पंचमी से आम के पेड़ों पर बौर आनी शुरू हो जाती है। जून के अंत में आम पककर बाजार में आ जाता है। सबसे पहले बाजार में काला मुंबइया आम आता है। इसके बाद लंगड़ा और दशहरी किस्म का आम बाजार में छा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें