फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: हर्दपुर में बुखार से हुई तीसरी मौत, ग्रामीणों में दहशत

Tue, 29 Aug 2023 01:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

ग्राम हर्दपुर निवासी 35 वर्षीय हेमलता पत्नी नीरज पाराशर को तीन दिन से बुखार आ रहा था। रविवार की देर रात परिजन उन्हें उपचार के लिए कस्बा के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत खराब होने के कारण वहां से परिजन उसे अलीगढ़ ले गए।
विज्ञापन
गांव हर्दपुर में बुखार की सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली क्षेत्र के गांव हर्दपुर में एक महिला की बुखार से मौत हो गई। परिजन महिला को उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर आए थे। वहां से उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। अलीगढ़ में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पूर्व में भी बुखार से दो लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


ग्राम हर्दपुर निवासी 35 वर्षीय हेमलता पत्नी नीरज पाराशर को तीन दिन से बुखार आ रहा था। रविवार की देर रात परिजन उन्हें उपचार के लिए कस्बा के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत खराब होने के कारण वहां से परिजन उसे अलीगढ़ ले गए।

अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान हेमलता की मौत हो गई। बुखार से महिला की मौत से गांव में दहशत और बढ़ गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डाॅ.दलवीर सिंह रावत का कहना है कि गांव में बीमारी फैलने की सूचना पर स्वास्थ्य शिविर लगाया गया था। सीएमओ ने भी गांव में भ्रमण कर बीमार लोगों का हाल-चाल जाना। महिला की मौत कैसे हुई, इसका पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें