फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: चोरों ने तोड़े स्कूल के ताले, टीवी-यूपीएस सहित अन्य सामान चोरी, रात्रि गश्त बढ़ाने और खुलासे की मांग

Sat, 04 Jul 2026 05:57 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

चोरों ने बच्चों का स्कूल भी नहीं छोड़ा। चोर एलईडी टीवी, दो यूपीएस, वाई-फाई डिवाइस, चार्जर, रिमोट और अन्य आवश्यक सामान ले गए हैं। यह उपकरण डिजिटल शिक्षा के लिए उपयोग किए जाते थे।
विज्ञापन
स्कूल के कमरे का टूटा हुआ कुंदा, जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरसान के गांव शीतल नगला मेवा स्थित संविलियन विद्यालय में 3 जुलाई रात चोरी हो गई। अज्ञात चोर विद्यालय के तीन ताले तोड़कर एलईडी टीवी, दो यूपीएस, वाई-फाई डिवाइस, चार्जर, रिमोट और अन्य आवश्यक सामान ले गए।

विज्ञापन


सहायक अध्यापक टीकम सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह जब वे विद्यालय पहुंचे, तो तीन ताले टूटे हुए मिले। कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। जांच के बाद पता चला कि चोर एलईडी टीवी, दो यूपीएस, वाई-फाई डिवाइस, चार्जर, रिमोट और अन्य आवश्यक सामान ले गए हैं। यह उपकरण डिजिटल शिक्षा के लिए उपयोग किए जाते थे। चोरी से शैक्षणिक कार्य प्रभावित होगा। 

इसकी सूचना तत्काल थाना मुरसान पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस को चोरी किए गए सामान का विवरण भी उपलब्ध कराया गया है। ग्रामीणों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं का शीघ्र खुलासा करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें