फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर ले गए चोर

Fri, 21 Nov 2025 02:46 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने बुधवार की देर रात गांव नयावास में एक घर को निशाना बनाया। यहां से लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर ले गए। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन





गांव नयावास निवासी वीरेंद्र सिंह का परिवार रिश्तेदार को देखने नोएडा गया था। बुधवार को वह घर पर अकेले थे। रात को चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हो गए और एक कमरे का ताला तोड़कर अलमारी में रखे जेवरात व अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन



वीरेंद्र दूसरे कमरे में थे। चोरों ने उस कमरे को बाहर से बंद कर दिया। सुबह उठने पर जब कमरा नहीं खुला तो उन्होंने ने फोन के जरिये पड़ोसी को बुलाया। तब दूसरे कमरे में सामान बिखरा देखा तो होश उड़ गए। एसओ हाथरस जंक्शन ललित शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें