फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार तोड़कर बैंक में घुसे चोर, सेफ तोड़ने का प्रयास

विज्ञापन
बैंक की तोड़ी गई छत को देखते बैंककर्मी व पुलिस। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, हाथरस (सादाबाद)।
विज्ञापन

बिसावर क्षेत्र में चोर बदमाशों के हौंसलें बढ़ रहे हैं। चोर 25/26 सितंबर की रात बिसावर स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में दीवार काटकर अंदर घुस गए। चोरों ने अंदर प्रवेश कर बैंक के अंदर के ताले तोड़ दिए और सेफ को काटने का प्रयास किया। सुबह जब घटना की जानकारी हुई तो मौके पर सैंकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना जब पुलिस तक पहुंची तो पुलिस प्रशासन मेें भी हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का मुआयना किया। घटना के संबंध में शाखा प्रबंधक ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गौरतलब हो कि भारतीय स्टेट बैंक की शाखा के पीछे बिल्डिंग मैटेरियल का एक गोदाम है। पहले तो चोरों ने गोदाम की सीमेंट की चादर से बनी छत को काटा, फिर चोर आराम से गोदाम के अंदर प्रवेश कर गए। गोदाम के अंदर पहुंचकर चोरों ने बैंक के स्ट्रांग रूम की दीवार को तोड़ डाला, जिसके बाद चोर आसानी से बैंक के अंदर प्रवेश कर गए। बैंक के अंदर चोरों ने ताले आदि तोल डाले और एक सेफ को काटने का प्रयास किया, हालांकि चोर अपने इस प्रयास में सफल नहीं हो सके। शाखा प्रबंधक देवव्रत ने बताया कि बैंक शाखा में चोरों ने दीवार तोड़कर और ताले तोड़कर सेफ को काटने का प्रयास किया है, लेकिन चोरी नहीं हुई है। बैंक के अंदर रखा कैश और सोना सुरक्षित है।
विज्ञापन

इधर, बैंक में चोरी के प्रयास की सूचना मिलने पर पुलिस हरकत में आ गई। सूचना जिले के उच्च पुलिस अधिकारियों तक पहुंच गई, जिसके बाद मौके पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जगदीशचंद्र पहुंच गए और घटना स्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस ने बैंक की छत पर पहुंचकर चोरों द्वारा काटी गई सीमेंट की छत को देखा। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जगदीशचंद्र ने बताया कि पुलिस सजग थी, इसलिए चोर घटना को अंजाम नहीं दे सके। उन्होने बताया कि बैंकों के आसपास सुरक्षा का दायरा बढ़ाया जाएगा। फिलहाल इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इधर, विज्ञान विधि प्रयोगशाला की टीम ने भी बैंक में पहुंचकर घटना स्थल का मौका मुआयना किया और वहां से आवश्यक साक्ष्य जुटाए।
सीसीटीवी में कैद हुए चोर
बताते हैं कि बैंक में चोरी के प्रयास की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। बैंक के बाहर मौजूद लोगों में चर्चा थी कि सीसीटीवी कैमरे में दो लोग इस चोरी की घटना को अंजाम देते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि इन लोगों ने अपने मुंह पर कुछ बांध रखा था, जिस वजह से चोरों की पहचान नहीं हो सकी है। फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
बैंक के आसपास रहता है सुरक्षा का अभाव
बिसावर में बैंक शाखाओं की सुरक्षा रामभरोसे है। भारतीय स्टेट बैंक की शाखा के पास खेत और नहर हैं। अगर कोई ग्राहक कैश निकालने के लिए भी आता है, तो वह असुरक्षित रहता है, क्यों कि यहां सुरक्षा व्यवस्था के कोई इंतजाम नहीं है। इसके अलावा ग्रामीण बैंक और जिला सहकारी बैंक से लेनदेन के दौरान भी लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस करते हैं।
विज्ञापन

बैंक में नहीं हुआ काम, मायूस होकर लौटे ग्राहक
काफी लोगों को बैंक में हुई इस घटना की जानकारी नहीं थी, लिहाजा काफी लोग आम दिनों की तरह ही बैंक में लेनदेन के लिए पहुंचे, लेकिन बैंक में चोरी के प्रयास की घटना की वजह से कोई काम नहीं हो सका। आधे दिन तक ग्राहक बैंक से मायूस होकर वापस लौटते रहे। बैंक के गार्ड द्वारा उन्हें बताया गया कि बैंक में घटना घटित हो गई है, जिसकी जांच पड़ताल की जा रही है, इस वजह से काम बाधित है। बैंक का एटीएम भी बंद रहा, लिहाजा लोग परेशानी झेलते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें