फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर लाखों रुपये के सोने चांदी के आभूषण व नकदी चोरी

विज्ञापन
सूसामई में हुई चोरी की घटना के बाद टूटी हुई अलमारी - फोटो : HASAYAN
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हसायन।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के हाथरस-सिकंदराराऊ मार्ग स्थित गांव सूसामई में बुधवार की रात चोरों ने ताला तोड़कर दो घरों से लाखों रुपये के आभूषण व नकदी चुरा लिए। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाने में दे दी है। हालांकि, अभी तक पुलिस ने इसमें कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बजरूद्दीन पुत्र इस्लाम खान अपने घर में एक कमरे में परचून की दुकान करता है। वह बुधवार की रात को दुकान बंद करने के बाद अपने परिजनों के साथ दूसरी मंजिल पर सोने के लिए चला गया। तभी अज्ञात चोरों ने दुकान के ताले तोड़कर घर में घुसकर हजारों रुपये की नकदी चुरा ले गए। इसके अलावा चोर बजरूद्दीन के पड़ोसी फकरुद्दीन के घर में घुसकर अलमारी के ताले तोड़कर सोने चांदी के आभूषण व नकदी चोरी कर ले गए हैं। घटना की जानकारी पीड़ित ने पुलिस को दे दी है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें