फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील भवन में प्रवेश से पहले होगी थर्मल स्क्रीनिंग

विज्ञापन
तहसील की कोविड हेल्प डेस्क की शुरूआत करते एसडीएम। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

शासन के निर्देश के बाद सादाबाद तहसील पर बृहस्पतिवार को कोविड हेल्प डेस्क का संचालन शुरू कर दिया गया। एसडीएम राजेश कुमार ने तहसील के मुख्य गेट पर इसकी शुरुआत की। पहले दिन सभी तहसील कर्मियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। स्क्रीनिंग के दौरान सभी स्वस्थ पाए गए।
विज्ञापन

एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि तहसील भवन में आने वाले सभी लोगों, फरियादियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी, उसके बाद ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। हेल्प डेस्क पर कोविड-19 से बचाव संबंधी सावधानियों के पोस्टर लगाए गए हैं। कोविड हेल्प डेस्क पर पल्स ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर तथा सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई है। इन उपकरणों के संचालन के संबंध में कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया है। एसडीएम ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए सावधानी जरूरी है, बिना मास्क लगाए लोग घरों से बाहर न निकलें और सामाजिक दूरी का पालन करते हुए कोविड-हेल्प डेस्क के नियमों का पालन कर एंट्री करें। मौके पर मौजूद चिकित्सकों में डॉ. प्रेमपाल सिंह, प्रवेश कुमारी, सुमन के अलावा नायब तहसीलदार राकेशचंद्रा, आरआई डीसी पौरुष, विनोद कुमार महामना, मुकुट बिहारी, अशोक शर्मा, महेंद्र सिंह, श्रीनिवास, अजय, शिव कुमार, नागेंद्र, अनिल कुमार, किशन शर्मा, राजपाल यादव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें