फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : संविदा चालक-परिचालकों के वेतन से नहीं होगी कटौती

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हाथरस डिपो के चालक-परिचालकों के लिए राहत की खबर है। मई में यदि उन्होंने बसों का संचालन के दौरान लोड फैक्टर पचास प्रतिशत से कम अर्जित किया है तब भी उन्हें पूरा वेतन दिया जाएगा। निगम स्तर से डिपो में आदेश आने के बाद डिपो के करीब 200 कर्मियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो में वर्तमान में 79 बसें हैं। मई में कोरोना के चलते डिपो की बसों ने खूब डगर तय की। इस दौरान यात्रियों का अभाव रहा। निगम स्तर से साफ शब्दों में यह आदेश दिया गया था कि पचास प्रतिशत से कम लोड फैक्टर लाने वाले कर्मियों के वेतन में कटौती की जाएगी। अब निगम स्तर से मई में पचास प्रतिशत लोड फैक्टर की शर्त को लागू नहीं किया गया है। इस कारण हाथरस डिपो के करीब 200 से अधिक संविदा कर्मियों को पूरा पैसा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें