अलीगढ़ रोड पर मंडी समिति के सामने ट्रॉला के टायर में लगी आग को बुझाते लोग। स्रोत : वीडियोग्रैब
- फोटो : samvad
शहर के अलीगढ़ रोड स्थित मंडी समिति के सामने बुधवार की दोपहर को एक ट्रॉला के पहिया के व पेट्रोल टंकी के पास आग लग गई। आग की जानकारी होने से चालक व क्लीनर में खलबली मच गई और तुरंत ही दोनों गाड़ी से नीचे उतर आए। चालक और क्लीनर ने स्थानीय लोगों की मदद से पानी डालकर समय रहते आग पर काबू पा लिया।
बुधवार की सुबह एक ट्राला के पहिया के नीचे व पेट्रोल टंकी के पास आग लग गई। आग की लपटे देख राहगीरों ने तुरंत इसकी सूचना ट्राला चालक और क्लीनर को दी। इस दोनों ही लोगों ने ट्राला को रोक दिया और नीचे कूद गए।
मौके पर काफी लोगों की जमा हो गए और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरु कर दिए। ट्राला चालक और क्लीनर ने स्थानीय लोगों की मदद से बल्टी से पानी डालकर समय रहे आग को बुझा लिया। आग की लपटें ट्रॉला की पेट्रोल टंकी तक पहुंच जाती तो कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी, लेकिन समय रहे हादसे को टाल लिया लिया।