फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: शव रखकर सवा घंटे तक हंगामा, आश्वासन पर हुआ अंतिम संस्कार

Fri, 13 Nov 2026 01:16 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
गांव में शव पहुंचने पर आक्रोशित परिजनों को समझाते सादाबाद सीओ। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
चंदपा (हाथरस)। पोस्टमार्टम के बाद गांव में मानवेंद्र का शव पहुंचते ही परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से साफ इन्कार कर दिया। उनकी मांग थी कि आरोपियों का एनकाउंटर किया जाए और एसओ चंदपा के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

सीओ सादाबाद योगेंद्र कृष्ण नारायण ने 24 घंटे में गिरफ्तारी व एसओ के खिलाफ जांच कराने का आश्वासन दिया। करीब सवा घंटे बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। बृहस्पतिवार की सुबह से पुलिस पोस्टमार्टम कराने के लिए जद्दोजहद कर रही थी। जैसे-तैसे परिजनों को राजी करने के बाद पोस्टमार्टम कराया गया।
शाम को 6:15 बजे शव गांव पहुंचा। यहां शव आते ही कोहराम मच गया। पुलिस को पहले से ही हंगामे की आशंका थी, इसलिए पोस्टमार्टम हाउस से गांव तक पुलिस साये की तरह साथ रही। गांव में सादाबाद, सहपऊ, मुरसान, कोतवाली सदर व महिला थाने के प्रभारी फोर्स के साथ मौजूद रहे। क्यूआरटी भी लगाई गई। घर पर शव पहुंचने के दौरान महिलाओं ने हमलावरों व पुलिस को कोसना शुरू कर दिया। हंगामे की जानकारी पर सीओ गांव पहुंचे और परिजनों को ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया। देर शाम 7:30 बजे परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगा दी गई हैं। हर संभव स्थानों पर दबिश दी जा रही है। परिवार को जल्द से जल्द न्याय दिलाया जाएगा।
-चिरंजीवनाथ सिन्हा, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें