नवागत एसडीएम (न्यायिक) आशुतोष कुमार सिंह ने अधिवक्ताओं के साथ बैठक कर बार व बैंच के मध्य सामंजस्य बनाने के साथ वादों के निस्तारण में तेजी लाने का आह्वान किया।
बुधवार को एसडीएम न्यायिक ने अधिवक्ताओं के साथ सभाकक्ष में दोपहर 12 बजे से परिचय किया। इस दौरान उन्होंने न्यायिक कार्य करने में सहयोग करने का आह्वान किया। अधिवक्ताओं ने बताया कि मुकदमों की सुनवाई के उपरांत पत्रावली को आदेश में लगा दिया जाता है किंतु नियत तिथि पर टाइपिस्ट (पेशकार) द्वारा आदेश टाइप नहीं किये जाते हैं, जिससे वादकारियों को काफी परेशानी हो रही है। कई बार उन्हीं पत्रावालियों को पुन: सुनवाई के लिए लगा लिया जाता है। जिन वादों की सुनवाई पूरी कर ली जाती है, उन मुकदमों के आदेश नियत समय पर ही निर्गत होने चाहिए, जिससे वाद लंबित न हो। एसडीएम द्वारा सुने गए कई मुकदमों में भी अंतिम सुनवाई के बाद आदेश जारी नहीं किये गये हैं। एडीएम न्यायिक ने आश्वस्त किया कि वे पत्रावलियों में अंतिम सुनवाई के उपरांत समय से ही आदेश जारी करने की व्यवस्था की जाएगी।