फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: व्यापारी शक्ति के नाम पर हो शहर का एक चौराहा

Tue, 12 Sep 2023 12:23 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प​श्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल की बैठक में शामिल प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास मिश्र व - फोटो : Samvad
विज्ञापन
पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की वार्षिक समीक्षा बैठक का आयोजन सोमवार होटल रॉयल रिच में हुआ। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने की। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नगर में एक चौक या चौराहे का नाम व्यापारी शक्ति के नाम से रखने का भी अनुरोध मुख्यमंत्री से किया गया है। आगामी बैठक में इस पर मुहर लगवा दी जाएगी।
विज्ञापन




व्यापारी नेता प्रदीप बंसल एवं सुखवीर सिंह के संचालन में आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष गर्ग ने कहा कि प्रदेश के अधिकारियों के द्वारा व्यापारियों को समुचित सम्मान नहीं दिया जा रहा और उनकी समस्याओं का निस्तारण भी लटका रहता है, जिससे व्यापार में क्षति होती है।



इस बारे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर अवगत कर दिया गया है। विपुल सिंघानियां, प्रदेश उपाध्यक्ष स्वदेश मित्तल, सुखवीर सिंह, मोहन बघेल, डॉ. कमल सिंह, डाॅ. एसके सिंह, पवन कुमार सिंघल, हरपाल सिंह यादव, आरके सिंह, धीरेंद्र अग्रवाल, राहुल अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें