फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न पीने के लिए पानी है और न गर्मी से राहत के लिए बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
न पीने के लिए पानी है और न गर्मी से राहत के लिए बिजली
विज्ञापन

बिजली, पानी और शिक्षकों की कमी की समस्या को लेकर तहसील पर पहुंची राजकीय हाईस्कूल वेदई की छात्राएं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
सादाबाद। राजकीय हाईस्कूल वेदई की छात्राएं मंगलवार को तहसील पर पहुंच गईं। इन छात्राओं ने डीएम को लिखे गए पत्र में विद्यालय में बिजली, पानी की व्यवस्था न होने और शिक्षकों की कमी की वजह से कोर्स पूरा न होने की शिकायत की और इस समस्या का अविलंब निदान कराने की मांग की।
विज्ञापन

छात्रा उपासना, अंजली, शीतल, राधा और अन्य छात्र छात्राओं ने शिकायती पत्र में कहा कि उनके विद्यालय में कुल दो शिक्षक हैं, जो कि अंग्रेजी विषयों के हैं। अन्य विषय विज्ञान, गणित, सामान्य विज्ञान, कला विषयों के शिक्षक नहीं है। पानी पीने की भी कोई व्यवस्था नहीं है। बिजली भी नहीं आ रही है, जिस वजह से पंखे शोपीस बने हुए हैं। शिकायती पत्र में विद्यार्थियों ने कहा कि वह पिछले मंगलवार को भी एसडीएम साहब से समस्या को लेकर मिले थे, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें