फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में भूमि पूजन से अब तक होती आ रही चोरी : शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद

Fri, 12 Jun 2026 02:04 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
वार्ता करते शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
अयोध्या में राम मंदिर से चढ़ावा चोरी होने के मामले में जगतगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि शिलापूजन से अब तक वहां चोरी होती आई है। जब वहां प्लॉट बिकना शुरू हुए तो उसमें भी खूब चोरियां हुईं। आज पहली बार थोड़े ही हुई है। दो-दो मिनट में प्लॉट की कीमत करोड़ों में हो जाती थी।
विज्ञापन

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के आरोपों को लेकर उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने आरोप क्या लगाया, यह बात तो वहीं (राम मंदिर) से निकल कर आई है। उन्होंने राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वहां चंपत राय बैठे हैं। चंप धातु से ही चंपत शब्द बना है। चंप का मतलब ही होता है लेकर भाग जाना। चंपत हो जाना। जब वहां पहले ही चंपत राय को बैठा दिया तो आपको समझ जाना चाहिए कि क्या होने वाला है?
81 दिवसीय गविष्टि यात्रा के तहत बृहस्पतिवार को हाथरस पहुंचे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने यहां तक कहा कि मोदी जी को मतदान, गौमाता को जीवनदान के पोस्टर पूरे देश में लगाए गए। हमने तीन बार उन्हें वोट दिया, लेकिन गौमाता को जीवनदान नहीं मिला। तीसरी बार चुनाव के समय गृहमंत्री अमित शाह ने गौ-हत्यारों को उल्टा लटकाकर सीधा कर देने की बात कही थी, लेकिन तीसरी कार्यकाल भी आधा बीत चुका है, सरकार बताए कि कितने गौ-हत्यारों को उल्टा लटकाया गया? शंकराचार्य ने कहा कि सरकार ने अवैध बूचड़खानों को बंद करने का दावा किया था।
विज्ञापन

वैध और अवैध का यह चक्कर सिर्फ एक शब्दजाल है। किसी व्यक्ति को फांसी की सजा कोर्ट में मुकदमा चलने के बाद दी जाती है, फिर सरकार बताए कि गाय के ऊपर कौन सा मुकदमा चला है कि उनकी हत्या के लिए वैध बूचड़खाना की बात कही जा रही है। वैध हिंसा जैसी कोई चीज नहीं होती।

सीएम आदित्यनाथ पर तीखा हमला
गोरखवाणी पुस्तक का हवाला देते हुए शंकराचार्य ने कहा कि खुद गुरु गोरखनाथ ने अपनी सबदी में उद्घोषणा की है कि गौ हमारी माता है। फिर भी उनका शिष्य यह कैसे कह सकता है कि गाय हमारी माता है, जन्म-जन्मांतर का नाता है, लेकिन मां-बेटे के संबंध में घोषणा करने की क्या जरूरत है?

उत्तर प्रदेश बेच रहा सबसे ज्यादा मांस
शंकराचार्य ने कहा कि सभी राज्य मिलकर जितना मांस बेचते हैं, उतना अकेला उत्तर प्रदेश बेच रहा है। गेरुआ वस्त्र पहनकर कोई मांस का व्यापार कैसे कर सकता है? यदि व्यवसाय ही करना है तो साधु का वेश छोड़ दें या फिर किसी और व्यापार से राजस्व बढ़ाएं।


गाय को पशु कहना बंद करे सरकार

अंग्रेजों ने गाय को पशु के रूप में दर्ज किया और अब तक सरकारें उसे पशु ही कह रही हैं। जो गाय में पशु बुद्धि रखता है, वह नरक का भागी होता है। उन्होंने महाराष्ट्र के तत्कालीन सीएम एकनाथ शिंदे का हवाला देते हुए कहा कि जब गाय को वहां राज्यमाता घोषित किया जा सकता है तो फिर भाजपा शासित 22 राज्यों में ऐसा क्यों नहीं हो रहा है?

आरोप वापसी पर टिप्पणी नहीं
आशुतोष महाराज द्वारा आरोप वापस लिए जाने पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि मामला न्यायालय में है। इस पर कुछ भी कहना उचित नहीं है। कॉकरोच पार्टी के सवाल पर उन्होंने कहा कि नई पार्टी का स्वागत है, लेकिन अभी उनके चाल-चलन देखने बाकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें