फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत के रास्ते घर में घुसकर चोरी

विज्ञापन
गांव बुर्जनौजी में एक मकान में चोरी के बाद बिखरा सामान - फोटो : SHAPHU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

बुधवार की देर रात एक सेवानिवृत्त दारोगा (एचसीपी) के घर में घुसकर चोरों ने नकदी सहित लाखों के आभूषण चुरा लिए। पीड़ित ने कोतवाली में चोरों के खिलाफ नामजद तहरीर कोतवाली में दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बुधवार की रात चोर क्षेत्र के गांव बुर्जनौजी निवासी सेवानिवृत्त एचसीपी जसवंत सिंह पुत्र रामजी लाल के मकान में छत पर चढ़कर झीने के रास्ते घुस गए। कमरे में घुसकर बॉक्स में रखे आठ हजार रुपये सहित लाखों रुपये के आभूषण चुरा ले गए। चोरी के समय खटपट की आवाज सुनकर एचसीपी की 15 वर्षीय नातिन जग गई। उसने घर से भागते एक चोर को पीछे से पकड़ लिया और उससे एक बैग छीन लिया जिससे उसमें रखे कुछ आभूषण बच गए। अन्य आभूषणों को चोर लेकर भाग गए। पीड़ित के पुत्र का परिवार गांव में रहता है जबकि वे कस्बे में मकान बनवाने के बाद यहीं रहने लगे हैं। पुत्र दिनेश ने कोतवाली में चोरों के नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें