फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: उप निबंधक कार्यालय के खजाने में चोरों ने लगाई सेंध, चार लाख की नकदी चोरी

Tue, 04 Feb 2025 02:41 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

अनुमान लगाया जा रहा है कि कुछ महत्वपूर्ण फाइल भी चोर अपने साथ ले गए हैं। देर शाम तक विभागीय अधिकारी व कर्मचारी फाइलों का डाटा मिलान करने में जुटे रहे।
विज्ञापन
दीवार काटकर की गई चोरी - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस तहसील परिसर स्थित उप निबंधक कार्यालय में 3 फरवरी रात को चोरों ने सेंध लगा दी और सरकारी खजाना साफ कर दिया। कार्यालय में स्थित केंद्रीय अभिलेखागार कक्ष की दीवार में कूमल कर कार्यालय में रखी चार लाख चार हजार रुपये की नकदी, परिसर में लगा एक सीसीटीवी कैमरा, डीवीआर और अन्य दस्तावेजों को चोरी कर लिए। चोरी की गई नकदी 3 फरवरी को हुए बैनामा के स्टॉप शुल्क से प्राप्त हुई थी और उसे लॉकर में रखा हुआ था। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


4 फरवरी की सुबह कर्मचारियों ने कार्यालय खोला तो घटना का पता चला। सभी कर्मचारी कार्यालय परिसर से बाहर निकल आए और उन्होंने एडीएम वित्त एवं राजस्व डॉ. बसंत अग्रवाल,एआईजी स्टांप व सब रजिस्ट्रार संदेश चौधरी को फोन से घटना की जानकारी दी। 
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस, डॉग स्क्वॉड, फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर देखा तो पाया कि चोरों ने अभिलेखागार की दीवार में कूमल लगाकर कार्यालय परिसर में प्रवेश किया और इसके बाद अभिलेखागार में पड़े दस्तावेजों को खुर्द-बुर्द किया। परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ दिया और उसके बाद रजिस्ट्री हॉल में रखे लॉकर को तोड़कर नकदी चोरी कर ली।
विज्ञापन


अनुमान लगाया जा रहा है कि कुछ महत्वपूर्ण फाइल भी चोर अपने साथ ले गए हैं। देर शाम तक विभागीय अधिकारी व कर्मचारी फाइलों का डाटा मिलान करने में जुटे रहे। सब रजिस्ट्रार संदेश चौधरी ने घटना की रिपोर्ट दर्ज करा दी है। उन्हें कनिष्ठ सहायक राहुल प्रकाश ने सुबह फोन के जरिये चोरी की सूचना दी थी। सीओ योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें