फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परचून की दुकान की दीवार काटकर चोरी

विज्ञापन
चोरी के बाद दुकान में बिखरे सामान दिखाते दुकानदार। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरसान।
विज्ञापन

कस्बे के सादाबाद रोड स्थित एक परचून की दुकान को मंगलवार की रात को चोरों ने निशाना बना दिया। चोर पीछे से की दीवार काटकर दुकान में घुस आए और सामान निकाल ले गए। अजीत निवासी मगटई मुरसान ने पुलिस को बताया कि वह बुधवार की सुबह अपनी दुकान पर आया था, जब उसने अपनी दुकान का शटर खोला तो दुकान के अंदर परचून का सामान बिखरा पड़ा हुआ था और पीछे की दीवार कटी हुई मिली।
विज्ञापन

अजीत ने बताया कि उसके गल्ले में रखें कुछ पैसे चोरी हो गए हैं और कुछ सामान भी चोरी हो गया है। चोरी की बात सुनकर आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। इस दौरान सादाबाद रोड पर एक और परचून की दुकान की छत पर एक युवक लोगों को सोता हुआ मिला है। उसके पास एक बैग व एक पेचकस मिला है। लोगों ने बताया कि जिस छत पर वह सो रहा था, उस छत के पत्थर को हटाने की कोशिश की गई है। लोगों ने संदिग्ध युवक को पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें