हसायन में चोरी के बाद अस्त-व्यस्त सामान को देखते पूर्व चेयरमैन। संवाद
- फोटो : Samvad
कोतवाली क्षेत्र में इंद्रनगर-सिकतरा मार्ग स्थित एक स्वीमिंग पूल से चोर लोहे का गेट व अंदर का ताला तोड़कर हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन की।
मोहल्ला अहीरान निवासी पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष दिनेशचंद्र यादव के पुत्र कृष्ण कुमार यादव का इंद्रनगर-सिकतरा मार्ग पर स्वीमिंग पूल है।वर्तमान में संचालन नही होने की वजह से स्वीमिंग पूल पर कोई भी कर्मचारी नहीं था। रविवार की रात में चोर ने स्वीमिंग पूल के मुख्य द्वार लगे लोहे के गेट का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हो गए। वहां से सोलर ऊर्जा प्लांट चार बैटरियों के अलावा लाकर अलमारी को खोलकर अन्य सामान चोरी कर ले गए।
सुबह जब कृष्णकुमार स्वीमिंग पूल पर पहुंचे तो उन्होंने इसकी सूचना डायल 112 पर पुलिस टीम को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को स्वीमिंग पूल के बाहर दोपहिया वाहनों के पहियों के चिह्न बने दिखे, जिससे अनुमान है कि चोरी में दोपहिया वाहन का प्रयोग किया गया है। कोतवाली प्रभारी गिरीशचंद्र गौतम ने बताया कि पुलिस को भेजकर मौके पर जांच कराई जा रही है।