सीसीटीवी कैमरे में कैद चोर। स्रोत : वीडियोग्रैब
- फोटो : Videograb
कस्बे के मुख्य बाजार में केनरा बैंक के पास स्थित ओम हार्डवेयर पेंट की दुकान से सोमवार को अज्ञात चोर पेंट की दो बाल्टियां चोरी कर ले गए। दोनों बाल्टियों में करीब 20-20 लीटर पेंट बताया जा रहा है। दिनदहाड़े हुई घटना से व्यापारियों में आक्रोश है। चोरी की पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। कोतवाली प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि इस संबंध में पीड़ित दुकानदार की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने के बाद मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद