प्रसिद्ध गायक अल्ताफ राजा इस बार श्री दाऊजी महाराज मेले के पंडाल में अपनी गजलों से समां बांधते नजर आ सकते हैं। उन्हें मेले में प्रस्तुति के लिए बुलाने को लेकर प्रशासन की ओर से बातचीत शुरू कर दी गई है। हालांकि, कार्यक्रम की तारीख अभी तय नहीं हुई है।
इसके अलावा युवाओं के बीच लोकप्रिय पंजाबी गायक बाबा को भी मेले में बुलाने की तैयारी है। पंजाबी गीतों के जरिये वह मेले में युवाओं का मनोरंजन करेंगे। प्रशासन और मेला आयोजकों की ओर से अन्य कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की जा रही है।
मेले में कवि सम्मेलन, कुश्ती दंगल समेत विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजन कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। इनकी अंतिम सूची का आयोजकों को इंतजार है। इधर, दाऊजी मेला परिसर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। पंडाल सहित अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने का काम तेजी से चल रहा है। संवाद