पति-पत्नी काम पर गये थे । दिन में दोपहर तीन से पांच बजे के मध्य चोर घर का ताला तोड़कर 5500 रूपये चोरी कर ले गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घटना कारित करने वाले चोरी के आरोपी को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया है । जिसके कब्जे से चोरी किये हुए 5000 रूपये नगद बरामद हुए है ।
सादाबाद के गांव बिसावर में पति और पत्नी अपने काम पर चले गए। चोर घर का ताला तोड़कर 5500 रूपये चुरा ले गया। पुलिस ने चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
16 मई दोपहर गांव बिसावर में हुई चोरी के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी किए 5000 रूपये भी बरामद किए हैं । यह जानकारी देते हुए सीओ गोपाल सिंह ने बताया कि बिसावर के मोहल्ला पश्चिमी निवासी रूप सिंह निवासी कोतवाली पर लिखित तहरीर के माध्यम से सूचना दी कि 16 मई को वह व उसकी पत्नी काम पर गये थे । दिन में समय 03-05 बजे के मध्य आरोपी प्रेम सिंह उर्फ पप्पू घर का ताला तोड़कर 5500 रूपये चोरी कर ले गया।
विज्ञापन
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घटना कारित करने वाले चोरी के आरोपी को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया है । जिसके कब्जे से चोरी किये हुए 5000 रूपये नगद बरामद हुए है । गिरफ्तार युवक प्रेम सिंह उर्फ पप्पू पुत्र रामवीर सिंह निवासी नई बस्ती बिसावर ने पूछताछ पर जुर्म का इकबाल करते हुये बताया कि वह रूप सिंह के परिवार से है तथा मजदूरी करता है ।
काफी दिनों से उसको मजदूरी नहीं मिली थी, इसलिए उसको पैसों की जरूरत थी । वह उसके पास रूपये उधार लेने के लिए उसके घर गया था, लेकिन घर पर ताला लगा होने के कारण मौका पाकर उसने ताला तोड़कर घर से 5500 रूपये चोरी कर लिये थे। जिसमें से 500 रूपये उसने शराब में खर्च कर लिये । चोरी के आरोपी की गिरफ्तारी एवं बारमदगी के संबंध में थाना पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।