फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल के मासूम के साथ किया पड़ोसी युवक ने कुकर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
चार साल के मासूम से पड़ोसी युवक ने किया कुकर्म
विज्ञापन

हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव में हुई घटना
पुलिस ने बच्चे का कराया चिकित्सकीय परीक्षण
हाथरस। थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने चार साल के मासूम बच्चे के साथ कुकर्म किया। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर इस मासूम बच्चे का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। आरोपी गुलबहार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात्रि में एक शादी समारोह था। गांव के ही बच्चे वहां खेल रहे थे। चार साल का एक लड़का भी वहां खेल रहा था। तभी एक युवक वहां आया और बच्चे को बहला-फुसला कर वहां से निकट ही खेत में ले लिया। वहां इस युवक ने बच्चे के साथ कुकर्म किया और उसे खेत में छोड़कर चला गया। परिजनों को जब अपना बच्चा दिखाई नहीं दिया तो इन लोगों ने उसे तलाशना शुरू कर दिया। निकट ही यह बच्चा अर्द्धमूर्छित अवस्था में खेत में मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्द्धमूर्छित अवस्था में खेत में पड़ा था। उसके गुप्तांग पर चोट भी थी। इससे स्पष्ट हो गया कि बच्चे के साथ गलत कृत्य किया गया है। परिजनों के पूछने पर बच्चे ने कुकर्म करने वाले का नाम भी उन्हें बता दिया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इस बच्चे का डॉक्टरी परीक्षण कराया। कोतवाली निरीक्षक हाथरस जंक्शन मनोज शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें