फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक झुलसा, दी तहरीर

Sun, 26 Mar 2023 12:31 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव अजरोई में शनिवार की दोपहर हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया। तार की चपेट में आने से एक 18 वर्षीय युवक गंभीर रूप से झुलस गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। इधर, घटना की जानकारी होते ही बिजलीघर के अधिकारी एवं कर्मचारी ऑफिस बंद कर भाग निकले। दर्जनों ग्रामीण थाने पर आ धमके और बिजली विभाग के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन



क्षेत्र के गांव अजरोई के प्रकाश कुमार ने बताया कि उसके गांव में बिजली विभाग का शिविर लगा था। गांव के अर्जुन सिंह का कनेक्शन काट रहे थे, तभी लापरवाही के चलते हाईटेंशन लाइन का तार उनके 18 वर्षीय पुत्र विकेश के ऊपर टूट कर गिर गया।

गुस्साए ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों के खिलाफ रोष व्यक्त किया। घायल विकेश के पिता ने जेई विवेक भारती के अलावा संविदाकर्मी यतेंद्र,रामकुमार दीपेश व अन्य दो के खिलाफ थाने में तहरीर दी है, सूचना मिलने पर एसडीएम अंजलि गंगवार ने थाना पहुंच गई।
विज्ञापन



जेई विवेक भारती का कहना है कि गांव में कैंप लगाया जा रहा था। कई बकायेदारों के मीटर भी उखाड़े जा रहे थे। टीम कैंप खत्म कर गांव आ गई थी। बंदर के हिलाने की वजह से तार टूटकर गिर गया।
विज्ञापन



- बिना शटडाउन लिए हाईटेंशन लाइन का छेड़ी नहीं जा सकती, जो आरोप लगाए जा रहे है, उसकी जांच कराई जा रही है। - अंजलि गंगवार, एसडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें