फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: फंदे पर लटककर युवक ने जान दी, पुलिस को सूचित किए बिना कर दिया अंतिम संस्कार

Tue, 20 Aug 2024 05:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

मृतक का करीब पांच माह पहले ही विवाह हुआ था। पत्नी रक्षाबंधन पर मायके गई थी। 18 अगस्त की रात खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया। 19 अगस्त की सुबह देर तक कमरे से बाहर नहीं निकलने पर परिवार के लोगों ने दरवाजा खोलकर देखा तो उसका शव फंदे पर लटक रहा था।
विज्ञापन
युवक ने की खुदकुशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव सिकतरा निवासी 24 वर्षीय युवक ने अपने कमरे में खूंटी के सहारे फंदे पर लटककर जान दे दी। परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन


बताते हैं कि मृतक बाहर रहकर नौकरी करता था। चार दिन पहले ही अवकाश पर घर आया था। करीब पांच माह पहले ही उसका विवाह हुआ था। पत्नी रक्षाबंधन पर मायके गई थी। 18 अगस्त की रात खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया। 19 अगस्त की सुबह देर तक कमरे से बाहर नहीं निकलने पर परिवार के लोगों ने दरवाजा खोलकर देखा तो उसका शव फंदे पर लटक रहा था। यह देखकर परिवार वालों में चीख-पुकार मच गई। तत्काल उसे फंदे से नीचे उतारा गया लेकिन जा चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें