शहर के जलेसर रोड स्थित सीबेज फॉर्म की भूमि पर बनाई जा रही स्थायी गोशाला का निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में है। अक्तूबर तक इसका निर्माण पूर्ण कर संचालन शुरू करने की तैयारी की जा रही है।
करीब 1.65 करोड़ रुपये की लागत से बनाई जा रही इस गोशाला के लिए शासन की ओर से पूरी धनराशि पहले ही जारी की जा चुकी है। निर्माण एजेंसी द्वारा यहां निराश्रित गोवंशों के रहने के लिए बड़े-बड़े टिनशेड, पानी की व्यवस्था, चारा भंडारण कक्ष, गोबर संग्रहण स्थल और कर्मचारियों के लिए विश्राम गृह तैयार किए जा रहे हैं। इसके साथ ही चिकित्सा सुविधा के लिए अलग से एक छोटा पशु-चिकित्सा कक्ष भी तैयार किया जा रहा है। अधिशासी अधिकार नगर पालिका हाथरस रोहित सिंह का कहना है कि गोशाला के शुरू हो जाने से शहर में घूम रहे निराश्रित गोवंशों को आश्रय मिलेगा। सड़कों पर हादसों में भी कमी आएगी। गोशाला में प्रारंभिक चरण में करीब 500 गोवंशों को रखने की व्यवस्था की गई है। इसे आगे चलकर बढ़ाया जाएगा।