राजा दयाराम किला परिसर में विद्युत पोल लगाए जाने का काम समाजसेवी लोगों व पुरातत्व विभाग की ओर से रुकवा दिया गया है। हालांकि यहां दो नए पोल लगा दिए गए थे।
पुरातत्व विभाग की ओर से संरक्षित राजा दयाराम किला परिसर में बहुत संख्या में अतिक्रमण किए गए हैं। यहां नए विद्युत कनेक्शन भी दे दिए गए थे, लेकिन अब इस पर विराम लगाए जाने की कवायद की जा रही है। रिवैंप योजना के तहत विद्युत पोलों व तारों को बदलने के कार्य को नहीं करने दिया गया। मौके पर मौजूद कुछ समाजसेवी व पुरातत्व विभाग के कर्मी का कहना था कि जो गलती पहले की गई है वह अब नहीं की जानी चाहिए। वही अधिशासी अभियंता शहर संदीप कुमार का कहना है कि वहां पर विद्युत तार खंबे जर्जर हैं। इससे कभी भी दुर्घटना हो सकती है। विवाद के चलते अभी काम रुकवाया गया है।