भारी बारिश के अलर्ट के बीच जिले में सोमवार का दिन रिमझिम बारिश के बीच बीत गया। पूरे दिन रिमझिम बारिश होने और बादल छाये रहने के कारण मौसम सुहाना बना रहा, लेकिन शहर में जलभराव के साथ कीचड़ से भी लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
रविवार देर शाम से शुरू हुई रिमझिम बारिश रुक-रुककर सोमवर देर शाम तक होती रही। अलर्ट के चलते संभावना थी कि भारी बारिश हो सकती है, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। रिमझिम बारिश के कारण लोगों की दिनचर्या पर काफी असर पड़ा। सुबह काम पर जाने वालों को बारिश बंद होने का इंतजार रहा।
लोगों को रिमझिम बारिश में ही अपने काम निपटाने पड़े। शहर में बारिश के कारण कई जगह जलभराव हुआ। मंगलवार को भी मौसम विभाग ने जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर रखा है। सोमवार को अधिकतम तापमान की 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रहा।