फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: शिक्षामित्रों के मूल विद्यालय में पहुंचने का रास्ता हुआ साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षामित्रों के मूल विद्यालय में पहुंचने का रास्ता साफ हो गया है। शासन ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। इससे शिक्षामित्रों के चेहरे खिल गए हैं।
विज्ञापन

जिले में करीब 1306 शिक्षामित्र कार्यरत हैं। इनमें से अधिकांश शिक्षमित्रों की तैनाती उनके गांव के ही विद्यालय में की गई थी। इसके बाद समायोजन में शिक्षामित्रों को दूसरे ब्लॉकों में भेज दिया गया था। तभी से शिक्षामित्र अपने मूल विद्यालय में जाने की मांग कर रहे थे।

अब उनके लिए यह रास्ता साफ हो गया है। इस संबंध में शासन के उप सचिव आनंद कुमार सिंह ने महानिदेशक स्कूल शिक्षा को निर्देश दिए हैं। जारी निर्देशों में शिक्षामित्रों के समायोजन व स्थानांतरण के संबंध में तीन जनवरी 2025 को जारी शासनादेश के क्रम में शिक्षमित्रों को उनके मूल विद्यालय में स्थानांतरण व समायोजन कराए जाने की अनुमति दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें