फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: एल्युमिनियम-पीतल के दामों में तेजी से सुस्त पड़ा बर्तन बाजार

Sun, 12 Apr 2026 01:56 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
शहर में एक दुकान पर सजे बर्तन।  संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
जिले में एल्युमिनियम, पीतल और तांबे के बर्तनों के दामों में अचानक आई तेजी ने बाजार की रफ्तार धीमी कर दी है। सहालग के सीजन में बर्तन बाजार में रौनक रहने की उम्मीद थी, लेकिन कीमतें बढ़ने से कारोबार पर सुस्ती छा गई है।
विज्ञापन




व्यापारियों ने बताया कि एल्युमिनियम के दामों में करीब 100 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है, जिससे नया एल्युमिनियम 360 रुपये और पुराना 260 रुपये किलो तक पहुंच गया है। 150 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी के साथ नया पीतल 900 और पुरानी 800 रुपये किलो बिक रहा है।


तांबे में भी 200 रुपये प्रति किलो का उछाल आया है, जिससे नया तांबा 1500 रुपये और पुराना 1200 रुपये किलो तक पहुंच गया है। महंगाई के इस असर से कारोबारियों को सहालग के सीजन में भी बिक्री घटने की चिंता सता रही है। उनका मानना है कि यदि दामों में स्थिरता नहीं आई तो आने वाले दिनों में बाजार की स्थिति और प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन






लंबे समय बाद बढ़े दाम

व्यापारियों का कहना है कि एल्युमिनियम के दामों में लंबे समय बाद इतनी बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है। करीब 12 साल पहले जहां पीतल 80 रुपये किलो और एल्युमिनियम 50 रुपये किलो के आसपास था, वहीं आज दोनों धातुओं के दामों में भारी अंतर आ चुका है।





दामों में अचानक इतनी बढ़ोतरी से ग्राहक खरीदारी से बच रहे हैं। सहालग का समय है, लेकिन बिक्री उम्मीद के मुताबिक नहीं हो रही है। वहीं दूसरी ओर किसानों की फसल खराब होना भी बाजार के सुस्त होने का कारण है। हमारे कारोबार पर दोहरी मार पड़ रही है।
-श्रीकृष्ण दास अग्रवाल, बर्तन के कारोबारी।






पहले लोग शादी-ब्याह में बर्तन सेट खरीदते थे, लेकिन अब महंगाई के कारण लोग कम सामान ले रहे हैं या खरीदारी टाल रहे हैं। इससे कारोबार पर असर पड़ रहा है। युद्ध के कारण कुछ फर्क हो सकता है, लेकिन कुछ सिंडीकेट इस युद्ध का फायदा उठा रहे हैं।
विज्ञापन

-सुरेश अग्रवाल, बर्तन के कारोबारी।
दामों में वृद्धि पर एक नजर



100 रुपये की वृद्धि के साथ नए एल्युमिनियम के दाम 360 रुपये किलो तक पहुंचे



150 रुपये की बढ़ोतरी के बाद पीतल नया 900 व पुरानी 800 रुपये किलो



200 रुपये की छलांग के साथ तांबे नया 1500 व पुराना 1200 रुपये किलो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें