फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लीनिक में झोलाछाप कर रहा था इलाज, सील

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

कस्बा के जीटी रोड स्थित क्लीनिक में झोलाछाप द्वारा इलाज करने पर प्रशासन ने कार्रवाई की है। शनिवार को एसडीएम मनोज कुमार सिंह एवं सीएचसी प्रभारी डॉ. रजनेश ने इस क्लीनिक को सील कर दिया। इस दौरान झोलाछाप डॉक्टर क्लीनिक छोड़ कर भाग गया।
जीटी रोड पर एक झोलाछाप ने क्लीनिक खोल कर एलोपैथी पद्धति से इलाज कर रहा था। इसकी शिकायत लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से कर दी। शिकायत पर शनिवार को एसडीएम ने सीएचसी प्रभारी के साथ क्लीनिक पर छापा मारा। छापे पड़ते ही झोलाछाप क्लीनिक छोड़ कर भाग गया। मौके पर कई मरीजों को ड्रिप चढ़ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया। सीएचसी प्रभारी डॉ. रजनेश ने बताया कि यह चिकित्सक पूरी तरह झोलाछाप है और होम्प्योपैथी की डिग्री के बल पर क्लीनिक चला रहा था। मौके पर ही क्लीनिक को सील कर दिया गया है। क्लीनिक में ही एक मेडिकल स्टोर भी संचालित हो रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें