कोहरे में ट्रेन न दिखने के कारण उत्तर मध्य रेलवे के ट्रैक पर एक वृद्ध महिला ट्रेन की चपेट में आ गई। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। दोपहर बाद महिला की शिनाख्त हो सकी। हाथरस जंक्शन के गांव गंगौली की रहने वालीं मुन्नी देवी (65) रविवार सुबह काम से घर से निकलीं थीं। गांव के बाहर से रेलवे लाइन गुजर रही है। कोहरे के कारण उन्हें ट्रेन आती हुई दिखाई नहीं दी। वे ट्रैक पार कर रहीं थीं, तभी ट्रेन की चपेट में आ गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पर परिवार में मातम छा गया। एसएचओ ललित शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया गया है।