फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: छात्रा को बेरहमी से पीटा, पीठ पर डंडी मारने के निशान, शिक्षक ने माफी मांगी

Sat, 19 Aug 2023 11:34 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

गांव प्रेमनगर निवासी प्रहलाद सिंह ने बताया कि उनकी पुत्री करिश्मा शुक्रवार को जब विद्यालय गई तो वहां तैनात सहायक अध्यापक ने किसी बात को लेकर उसे बेरहमी से पीटा। उसकी पीठ पर डंडी मारने के निशान हैं।
विज्ञापन
बरसौली के प्रेमनगर विद्यालय में शिक्षक की पिटाई के निशान दिखाती छात्रा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत बरसौली के माजरा प्रेमनगर के प्राथमिक विद्यालय में तैनात एक सहायक अध्यापक पर एक छात्रा को पीटने का आरोप लगा है। छुट्टी के बाद छात्रा के परिजनों ने विद्यालय में मौजूद अध्यापकों के सामने हंगामा किया। प्रधानाचार्य ने शिक्षक से माफी मंगवाकर मामले को शांत कराने के प्रयास किया, लेकिन वह कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं।

विज्ञापन


गांव प्रेमनगर निवासी प्रहलाद सिंह ने बताया कि उनकी पुत्री करिश्मा शुक्रवार को जब विद्यालय गई तो वहां तैनात सहायक अध्यापक ने किसी बात को लेकर उसे बेरहमी से पीटा। उसकी पीठ पर डंडी मारने के निशान हैं। छुट्टी के बाद करिश्मा ने मां को पीठ दिखाते हुए घटना की जानकारी दी। परिजन उसे लेकर स्कूल पहुंचे और शिक्षकों के सामने छात्रा की पीठ पर पिटाई के निशान दिखाए। उन्होंने एसपी से शिकायत करने की बात कही है।

प्रधानाध्यापक राजेश कुमार यादव का कहना है कि किसी शिक्षक ने छात्रा को नहीं पीटा है। परिजन झूठा आरोप लगा रहे हैं, फिर भी उन्होंने मानवीय आधार पर अध्यापक से माफी मंगवाकर मामले को शांत करा दिया है। खंड शिक्षाधिकारी लक्ष्मीकांत जायसवाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें