फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: महिला से कुंडल ठग ले गए टप्पेबाज

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव रायपुर निवासी मीना देवी से मंगलवार को खैर कस्बे में दो टप्पेबाज सोने के कुंडल ठगकर ले गए। उनके भतीजे डैनी ने खैर कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन


डैनी ने पुलिस को बताया कि उनकी चाची मीना देवी एक अन्य महिला के साथ खैर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से दवा लेकर लौट रही थीं। बस स्टैंड पर दो अज्ञात युवक मिले और कहा कि तुम्हारे दो बेटे और दो बेटी हैं। इस पर उन्हें अनसुना कर वह आगे बढ़ गईं। आगे एक स्कूल के सामने वही दोनों युवक दोबारा मिले और छोटे बेटे पर बहुत बड़ा संकट बताया। इस पर उनकी चाची घबड़ा गईं और संकट दूर करने का उपाय पूछा। इस पर दोनों ने कहा कि जो सोने का गहना पहना है उसे हमारे हाथ में रख दो। चाची मीना देवी ने सोने के कुंडल उतारकर उन्हें दिए तो दोनों बाइक पर सवार होकर भाग निकले।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर दुष्यंत तिवारी ने बताया कि ठगी की तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालककर आरोपियों की पहचान का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें