फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटकों से समझाया सफाई का महत्व

Wed, 17 Feb 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। आम लोगों को स्वच्छता का महत्व समझाने के लिए शहर के सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान विद्यार्थियों ने पूर्वोत्तर रेलवे के स्टेशन हाथरस सिटी पर पहुंचकर कई नुक्कड नाटक प्रस्तुत करते हुए स्टेशन से ट्रेनों में सफर करने के लिए आने जाने वाले यात्रियों को जागरूक करने के प्रयास किए।छात्रों ने इस दौरान नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करते हुए यात्रियों को यह समझाने के प्रयास किए कि आम आदमी स्टेशन पर छोटी मोटी गंदगी फैंककर आखिर समाज को कितना नुकसान पहुंचा रहा है। इसके साथ ही बाहर के लोग जब हमारे स्टेशनों पर आकर इस प्रकार की गंदगी देखते हैं और जब यह विदेशों में जाते हैं। तो देश की किस तरह से बदनामी करते हैं। इन विद्यार्थियों का नेतृत्व विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रॉवर्ट वर्गीस व विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं भी मौजूद थे। जो विद्यार्थियों को लगातार मार्ग दर्शन कर रहे थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें