हाथरस। पीसी बागला कॉलेज के मैदान पर बागला डिग्री कॉलेज की कला संकाय और वाणिज्य संकाय के छात्रों की टीम के बीच प्रदर्शनी क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। मैच का टॉस बागला कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. चंद्रशेखर रावल ने कराया और सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। वाणिज्य संकाय की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और निर्धारित 20 ओवर में 137 रन बनाए। जवाब में खेलने आई कला संकाय की टीम के कप्तान दीपक गुप्ता ने धुआंधार पारी खेली और 15 ओवर में लक्ष्य प्राप्त कर सात विकेट से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैन पुरस्कार 54 बनाने वाले कला संकाय के कप्तान दीपक गुप्ता को दिया गया। मैच अंपायरिंग नदीम खान व सत्यम वशिष्ठ ने की। प्राचार्य डॉ. आरके शर्मा ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. आरके शर्मा, डॉ. सत्यदेव पचौरी, मेजर राजकमल दीक्षित, डॉ. एमपी सिंह, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, डॉ. कमला मिढ्ढा, डॉ. सुनंदा महाजन, डॉ. केएन त्रिपाठी, डॉ. एचएस गर्ग आदि मौजूद थे।