फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गठबंधन की ताकत पांच प्रांतों के चुनावों में दिखेगी : सलमान खुर्शीद

Fri, 29 Sep 2023 01:03 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
वार्ता करते पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
पांच प्रांतों के चुनाव से ही इंडिया गठबंधन के परिणाम के देखने को मिल जाएंगे। ये कहना है पूर्व केंद्रीय विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद का। वह बृहस्पतिवार की शाम को मेला श्रीदाऊजी महाराज में कांग्रेस के शिविर का उद्घाटन करने आए थे।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि गठबंधन में शामिल सभी पार्टियां एक ही परिवार के सदस्य हैं, परिवार में नोकझोंक भी होती है। 2024 में जनता इसका बेहतर परिणाम देखेगी। आजादी की लड़ाई में जान गंवाने वाले बुजुर्गों ने जो सपना देखा था, उसे पूरा करने के लिए सभी पार्टियों ने एक साथ आने का फैसला किया है।



एक सवाल के जवाब में कहा कि लोकसभा में कभी भाजपा के दो ही लोग थे, आज लोकसभा में उनका बहुमत है। एक समय था कि भाजपा पिछड़ कर कमजोर हो गई थी। उन्होंने कहा कि सभी को एक विश्वास है, जो पौधा हमने लगाया है, उसकी छांव में रहेंगे।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि सबका साथ , सबका विकास, सबका विश्वास का नारा भाजपा ने दिया है, लेकिन भाजपा अपना विकास करने में जुटी हुई है। जनता का विकास हो या न हो। देश के सामने एक चुनौती है, सबको साथ रखने की। उन्होंने कहा कि देश का बचाने व भाजपा से छुटकारा पाने के लिए सभी पार्टियां एक साथ हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें