फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पुरानी रंजिश में दो पक्षों भिड़े, पथराव-फायरिंग, दो जख्मी, घायलों का चल रहा उपचार

Fri, 29 Sep 2023 12:02 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस में सहपऊ क्षेत्र के गांव नगला मौजी में बृहस्पतिवार की रात में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष एक-दूसरे के सामने आ गए और दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई। पथराव के बाद फायरिंग शुरू हो गई।
विज्ञापन
सहपऊ थाना हाथरस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में सहपऊ थाना क्षेत्र के गांव नगला मौजी में बृहस्पतिवार की रात में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष एक-दूसरे के सामने आ गए और दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई। पथराव के बाद फायरिंग शुरू हो गई। फायरिंग में दो युवक छर्रे लगने से घायल हो गए। उन्हें हाथरस रेफर कर दिया गया। अन्य युवकों का सीएचसी पर ही उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन


गांव नगला मौजी में वर्तमान प्रधान अशोक कुमार एवं पूर्व प्रधान रंजीत सिंह के मध्य चुनावी रंजिश चल रही है। पूर्व प्रधान रंजीत के परिवार के खिलाफ सादाबाद कोतवाली में महिला को बहला फुसलाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज। इसी मुकदमे के सिलसिले में सादाबाद पुलिस ने बृहस्पतिवार की शाम को गांव में आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी थी। पुलिस के जाने के बाद अशोक प्रधान के पक्ष के विक्रम, अशोक एवं अनिल खेत में लगे बाग से दूध लेकर गांव में हरिओम की डेरी पर डालने को आ रहे थे। 

उसी समय पूर्व प्रधान के कुछ लोगों ने उनसे मारपीट शुरू कर दी। जब वर्तमान प्रधान के पक्ष को पता लगा तो वह भी वहां पर दौड़े आए। उनको आता देख किसी ने तमंचे से फायर कर दिया। इसके बाद वहां पर फायरिंग और पथराव शुरू हो गया, जिसमें विक्रम एवं अशोक सिर में छर्रे लगने से बुरी तरह घायल हो गए। इसके साथ अनिल और जुगेंद्र को भी चोट आई। पुलिस मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन


सीओ सादाबाद गोपाल सिंह भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से विक्रम एवं अशोक को गंभीर हालत में हाथरस रेफर कर दिया है। समाचार लिखे जाने तक कोई तहरीर नहीं दी है। सीओ गोपाल सिंह ने बताया कि मारपीट की सूचना मिली थी। गांव में शांति है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें