फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: चढ़ने लगा भक्ति का रंग.. कांवड़ियों के बम-बम भोले से गूंज रहीं सड़कें

Sat, 01 Aug 2026 02:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
गंगा घाट से कांवड़ लेकर मध्यप्रदेश जाता कांवड़ियों का जत्था। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
सावन माह के साथ ही शिवभक्ति का रंग गहराने लगा है। शहर की सड़कों और प्रमुख शिवालयों में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंज रहे हैं। आगरा-अलीगढ़ रोड और मथुरा-बरेली मार्ग सहित विभिन्न रास्तों पर कांवड़ियों से रौनक छाई है।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं सहित नगर पालिका परिषद भी सेवा शिविरों की तैयारी में जुटी हैं। बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के निकट सहित शहर के प्रमुख मार्गों पर शिविर बनाए जा रहे हैं। इन शिविरों में कांवड़ियों के लिए विश्राम, पेयजल, चिकित्सा और प्रसाद वितरण की व्यवस्था होगी। स्वयंसेवक इन व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे रहे हैं। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रोहित सिंह ने बताया कि शिविरों का संचालन शुरू हो गया है और कांवड़ियों को हर मुमकिन सुविधा दी जाएगी।

बाबूलनाथ मंदिर में विशेष तैयारियां
शहर के प्रसिद्ध बाबूलनाथ मंदिर में विशेष तैयारियां चल रही हैं। यहां बाबा अमरनाथ के दर्शन की झांकी सजाई जा रही है। भगवान बाबूलनाथ का बर्फ से शृंगार किया जा रहा है, जिनका दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह है। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें