फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: जगमगाते घंटाघर में फिर गूंजेगी घंटे की आवाज

विज्ञापन
शहर के घंटाघर की चालू हुई घड़ी।  संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
शहर की पहचान घंटाघर की घड़ी का घंटा अब फिर से बजेगा। इसके साथ ही इसकी सुईयों की आवाज भी सुनाई देने लगेगी। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर इस घड़ी को नगर पालिका प्रशासन की ओर से दुरुस्त करा दिया गया। कुछ दिन पहले अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन




शहर के घंटाघर का करीब चार साल पहले जीर्णोद्धार किया गया था। इसमें नगर पालिका की ओर से करीब 88 लाख रुपये खर्च किए गए थे। यहां रात में चमकने वाली आधुनिक घड़ी लगवाई गई थी।



राजस्थान व गुजरात के पत्थर लगा कर इसे चमकाया गया था, लेकिन कुछ दिनों बाद यहां की घड़ी खराब हो गई। समय चाहे कोई भी हो यह घड़ी करीब एक बजे का ही समय दर्शाती थी। हर घंटे बजने वाले घंटे की आवाज भी सुनाई नहीं दे रही थी, लेकिन अब यह घड़ी फिर से लोगों को ठीक समय बताएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




खास बात
1947 में तत्कालीन चेयरमैन हीरामल वर्मन ने कराया था निर्माण।
06 रास्तों वाला है हाथरस का घंटाघर।
04 किलोमीटर तक दिखाई देती है घंटाघर की झलक।
88 लाख रुपये से हुआ था जीर्णोद्धार।
04 वेदों के प्रतीक कोनों पर किए गए स्थापित।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें