फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएस बना किसान का बेटा

Wed, 02 Mar 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। मुरसान क्षेत्र के गांव नगला भाऊ निवासी किसान विजय सिंह के पुत्र कुमरी धर्मेंद्र ने पीसीएस परीक्षा में उत्तीर्ण कर गांव का भी नाम रोशन किया है। धर्मेंद्र पीसीएस परीक्षा में 32 में से 21वां स्थान प्राप्त कर हासिल कर एसडीएम पद पर काबिज हुए हैं।कुमार धर्मेंद्र के छोटे भाई प्रवीन कुमार यूपी पुलिस में एसआई और दूसरे छोटे भाई राकेश कुमार हाल ही में जल निगम में जूनियर इंजीनियर बने हैं। सबसे छोटे भाई तेजवीर सिंह आईआईटी रुड़की से बीटेक की पढ़ाई कर रहे हैं। धर्मेंद्र ने बताया कि उन्होंने हाईस्कूल की परीक्षा राजेंद्र लोहिया विद्या मंदिर, इंटरमीडिएट की परीक्षा सेंट फ्रांसिस और बीटेक जीएलए मथुरा से किया है। दिल्ली में पीसीएस की तैयारी की। इसके लिए उन्होंने आठ से दस घंटे की कड़ी मेहनत की थी। अब वह आईएएस की भी तैयारी करेंगे क्योंकि वह देश की सेवा करना चाहते हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता विजय सिंह और माता निर्मला देवी के साथ-साथ गुरुजनों को दिया है। उनका सपना आईएएस बनकर गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा करना और देश के विकास में हाथ बंटाने का है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें