हाथरस। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन की बैठक बुधवार को 363/11 केवी ओढ़पुरा बिजलीघर पर हुई। बैठक में उ.प्र. डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ द्वारा घोषित अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान अवर अभियंताओं ने अधीक्षण अभियंता को भी ज्ञापन सौंपा।बैठक में महासंघ द्वारा 4800 ग्रेड पे सहित अन्य कई मांगों को लेकर की जा रहे अनिश्चितकालीन हड़ताल का समर्थन किया गया और इस हड़ताल के समर्थन में विद्युत जूनियर इंजीनियरों ने भी 4-5 मार्च की रात से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया। सभी से आह्वान किया गया कि हड़ताल के दौरान संगठन के सभी सदस्य पूरी निष्ठा से आंदोलन में भागीदारी करेंगे। हड़ताल के दौरान होने वाली कि सी भी प्रकार की असुविधा के लिए सदस्य के रूप में अवर अभियंता जितेंद्र यादव, शेर सिंह, एसपी हंस, सीपी गुप्ता, शेर सिंह आदि को नामित किया गया। बैठक के बाद सभी अवर अभियंताओं की ओर से संगठन के जनपद सचिव हरी सिंह ने अधीक्षण अभियंता राकेश वर्मा को ज्ञापन सौंपा, जिसमें हड़ताल पर जाने की जानकारी दी गई। इस मौके पर जेई सुमित कुमार सहित अन्य लोग भी मौजूद थे।