फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: नाजुक बनी हुई है दूल्हे के भाई की हालत, शादी वाले घर में छाया मातम, 10 में से एक आरोपी पकड़ सकी पुलिस

Mon, 17 Nov 2025 02:01 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

बरात चढ़त के बाद बाइक पर स्टंट करने और एक बराती के कपड़े उतारकर वीडियो बनाने को लेकर हुए झगड़े में घरातियों ने बरातियों पर डंडे, लोहे की सरिया आदि से हमला कर दिया था। इसमें दूल्हा राहुल के चचेरे भाई की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
शादी में फार्म हाउस के प्रवेश द्वार पर भिड़े घराती-बराती - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के अतरौली अंतर्गत मढ़ौली गांव के गेस्ट हाउस में 14 नवंबर की रात आगरा से आई बरात में शामिल बरातियों की पिटाई की घटना में घायल दूल्हे के भाई योगेंद्र की हालत नाजुक बनी हुई है। दिल्ली के एक अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। वहीं दूल्हे के चचेरे भाई विनय की मौत से शादी वाले घर में मातम छाया हुआ है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें... Aligarh: बरातियों पर घरातियों का हमला, दूल्हे के चचेरे भाई की हत्या, तीन घायल, दस पर मुकदमा, एक गिरफ्तार
इस घटना में नामजद दस आरोपियों में एक पुष्पेंद्र को ही पुलिस पकड़ सकी है। अन्य आरोपी अभी फरार हैं। सीओ राजीव द्विवेदी के अनुसार सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं। लगातार दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बराती-घराती भिड़ गए थे
14 नवंबर को ग्राम पंचायत नहल के मजरा जगतपुर निवासी रंजीत सिंह की बटी निशा की बरात आगरा के रामबाग क्षेत्र से आई थी। बरात चढ़त के बाद बाइक पर स्टंट करने और एक बराती के कपड़े उतारकर वीडियो बनाने को लेकर हुए झगड़े में घरातियों ने बरातियों पर डंडे, लोहे की सरिया आदि से हमला कर दिया था। इसमें दूल्हा राहुल के चचेरे भाई विनय की मौत हो गई थी, जबकि दस-बारह बराती घायल हुए थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें