फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: हादसे में घायल दूसरे कांवड़िया ने भी तोड़ा दम

Tue, 29 Jul 2025 01:46 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा-बरेली हाईवे के पुल पर क्षेत्र के गांव रायक के निकट रविवार की रात को बाइकों की भिड़ंत में घायल हुए दूसरे कांवड़िया की भी मौत हो गई।
विज्ञापन

उसने रविवार की रात आगरा से जयपुर ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

गौरतलब है कि राजस्थान के भरतपुर जिले के थाना उच्चैन क्षेत्र के गांव चकसना निवासी गुड्डू (35) अपने साथी छोटू उर्फ कुलदीप और गांव के अन्य युवकों के साथ डाक कांवड़ लेकर रविवार की रात को सोरों जी से लौट रहे थे। रात करीब नौ बजे गांव रायक के निकट ग्रुप के अन्य कांवड़ियों की बाइक आपस में टकरा गईं, जिससे दोनों लोग घायल हो गए थे। मुरसान सीएचसी पर चिकित्सकों ने गुड्डू को मृत घोषित कर दिया और छोटू उर्फ कुलदीप उम्र (25) को रेफर कर दिया था। उपचार के लिए ले जाते समय कुलदीप की भी मौत हो गई। पुलिस ने गुड्डू के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। सोमवार की देर शाम तक छोटू उर्फ कुलदीप के परिजन मुरसान नहीं पहुंचे थे। पुलिस उनके आने का इंतजार कर रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें