फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई पीढ़ी को संतों से व्यवहार करना सिखाएं

Wed, 27 Apr 2016 11:37 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जैन मुनि श्री तन्मय सागर जी महाराज से आशीर्वाद लेते जैन समाज के लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
विज्ञापन
हाथरस। जैन आचार्य विद्यासागर महाराज के परम शिष्य बाल ब्रह्यचारी आचार्य श्री तन्मय सागर महाराज बुधवार को अपने शिष्यों के साथ यहां पहुंचे। 
विज्ञापन


जैन मुनि का बैंड-बाजों के साथ जोशीला स्वागत किया गया। हाथरस आए तन्मय सागर महाराज ने कहा कि समाज को एकजुट होने की आवश्यकता है। साधु-संतों के साथ किस तरह व्यवहार करना चाहिए और किस तरह आहार देना है, यह संस्कृति आने वाली पीढ़ी के लोगों को सीखनी होगी। उन्होंने मंदिर में पूजा-पाठ से लेकर तमाम विधियों की जानकारी भी दी। चामड़ गेट पर बड़ी संख्या में महिला और पुरुषों ने बैंड-बाजों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। शहर के अंदर समाज के लोगों के साथ अन्य समाज के लोगों ने भी उनके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। लोगों ने जगह-जगह आरती भी उतारी। इस मौके पर जैन नवयुवक सभा के अध्यक्ष उमाशंकर जैन, राकेश जैन, राजेश जैन, संजीव जैन, कमलेश जैन, सुधीर जैन, धन्यकुमार सौगानी, डॉ. मोहनलाल जैन, राहुल जैन, पुलकित जैन, जीतू जैन, जेकी जैन, विनित जैन, संदीप जैन, मनीष जैन, मोनू जैन, सिंपल जैन, डिंपल जैन, तनु जैन, पंकज जैन, अनिल जैन गुड्डू, सुनीत जैन, निखिल जैन, नितिन जैन, विजय जैन, सौरभ जैन, कैलाश चंद्र जैन, अमित जैन, पंकज जैन सहित काफी जैन समाज के लोग शामिल थे।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें